Tilda Nevra News : तिल्दा नेवरा: भक्तिमय माहौल में निकली ज्योत-जंवारा और माँ शेरावाली की भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी विदाई

Sanjay Sahu

Tilda Nevra News : तिल्दा नेवरा -अजय नेताम : तिल्दा नेवरा क्षेत्र के ग्राम सासाहोली में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर नौ दिनों तक मां दुर्गा की भक्ति और पूजा-अर्चना का भव्य आयोजन किया गया। ग्रामीणों और सेवा समितियों ने पूरे श्रद्धा भाव और विधिविधान के साथ माता की आराधना की।

Tilda Nevra News : सुबह-शाम पूजा-पाठ और रात्रि में मांदर, झांझ, मंजीरा की थाप पर सेवा जस गीतों के माध्यम से गांव भक्ति में लीन रहा। भक्तगण अपने परिवार और गांव की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए नवरात्रि की रातों में मां की सेवा में लगे रहे।

Tilda Nevra News : गुरुवार को नवरात्रि के समापन अवसर पर मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान डीजे की धुन पर भक्तिमय गीतों के साथ युवाओं ने नृत्य किया और जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया।

Tilda Nevra News : शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें गांधी चौक स्थित सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति, यदु मोहल्ला, सरकारी कुएं के पास शिवशक्ति दुर्गोत्सव समिति, गणेश चौक की गणेश दुर्गोत्सव समिति और निषाद मोहल्ले की बाल दुर्गोत्सव समिति की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

 

Tilda Nevra News : शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना के पश्चात कोड़गी तालाब में मां दुर्गा की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया। इससे पहले ज्योत-जंवारा का भी विसर्जन किया गया। सभी समितियों के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने माता की आरती कर नम आंखों से विदाई दी। इस आयोजन में सैकड़ों ग्रामीण श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और पूरे गांव में भक्ति, समर्पण और उत्सव का भाव देखने को मिला।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *