KATNI NEWS : कटनी : मध्य प्रदेश सरकार जहाँ एक ओर गौ सेवा और संरक्षण को प्राथमिकता देने की बात कर रही है, वहीं कटनी शहर के युवा अभय पांडे इसे धरातल पर उतारते नज़र आ रहे हैं। नवरात्रि के अवसर पर अभय ने कटनी से मैहर तक 65 किलोमीटर की साइकिल यात्रा शुरू की है, जो पूरी तरह से गौ सेवा को समर्पित है।
KATNI NEWS : अभय पांडे इस यात्रा के दौरान रास्ते में मिलने वाले घायल या बेसहारा गोवंश का इलाज कर रहे हैं और उन्हें सड़क हादसों से बचाने के लिए रेडियम पट्टियां भी लगा रहे हैं। उनका कहना है कि यह यात्रा मां शारदा के चरणों में समर्पित है और वे मैहर पहुंचकर माता के दर्शन करेंगे।
KATNI NEWS : इससे पहले भी अभय कुंभ के दौरान कटनी से इलाहाबाद तक साइकिल से गौ सेवा की अलख जगा चुके हैं। अभय का यह प्रयास न केवल जागरूकता फैलाने वाला है बल्कि समाज को प्रेरित करने वाला भी है।









