Burhanpur News: नगर निगम में ढाई घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा, दो पार्षद प्रतिनिधियों में कहासुनी, थप्पड़ की गूँज…

0
116
Burhanpur News:
Burhanpur News:

Burhanpur News: बुरहानपुर : बुरहानपुर नगर निगम में शाम ढाई घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। दो पार्षद प्रतिनिधियों की कहासुनी ने हंगामे का रूप ले लिया। इस दौरान आयुक्त कक्ष के कांच टूट गए और निगम परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पार्षद प्रतिनिधि सुमित वारूड़े ने गांधी कॉलोनी वार्ड पार्षद प्रतिनिधि हफीज मंसूरी को थप्पड़ मार दिया, हालाँकि बाद में दोनों ने इस बात से इनकार कर दिया।

Burhanpur News: जबकि करीब ढाई घंटे तक यहां हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। वहीं इसे लेकर विवाद गहराने पर काफी संख्या में लोग नगर निगम में जमा हो गए। इसी बीच कुछ लोगों ने आयुक्त कक्ष के कांच भी फोड़ दिए। साथ ही 4 थानों के टीआई, एएसपी अंतर सिंह कनेश, सीएसपी गौरव पाटील सहित कांग्रेस भाजपा नेता भी नगर निगम पहुंचे। करीब ढाई घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद देर शाम समझाईश के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद दोनों में सहमति बनी और बाहर निकलकर दोनों पार्षद प्रतिनिधि गले मिले। साथ ही कहा हमारे बीच अब कोई विवाद नहीं है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here