विजय शाह की बर्खास्तगी में देरी शर्मनाक : उमा भारती

Parivesh

भोपाल। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने प्रदेश के मंत्री विजय शाह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर विजय शाह के असभ्य बयान की निंदा करते हुए उनकी बर्खास्तगी में हो रही देरी पर सवाल खड़े किए हैं।

उमा भारती ने लिखा, “हमारे राज्य के मेरे सगे भाई जैसे प्रिय मंत्री को या तो हम बर्खास्त करें या वह इस्तीफा दे दें, क्योंकि उनका असभ्य कथन हम सबको शर्मिंदा कर रहा है। उनकी बर्खास्तगी में असमंजस आश्चर्य का विषय है।”

पूर्व मुख्यमंत्री के इस पोस्ट के बाद प्रदेश की सियासत में हलचल मच गई है। विजय शाह के कथित विवादित बयान को लेकर पहले ही विपक्ष हमलावर है, और अब उमा भारती के इस तीखे शब्दों से सरकार पर दबाव और बढ़ गया है।

अब सबकी नजर सरकार के अगले कदम पर है कि क्या विजय शाह को लेकर कोई सख्त निर्णय लिया जाएगा या यह विवाद यूं ही और तूल पकड़ेगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *