बरगी। जिले की सबसे प्राचीन रामलीला, जो कि शंकर मंदिर माडिया में विगत कई वर्षों से आयोजित हो रही है, इस बार नवरात्र के अवसर पर मैहर से आई रामलीला मंडल द्वारा मंचित की जा रही है। इस आयोजन का संचालन शंकर मंदिर माडिया ट्रस्ट और नवयुवक रामलीला समिति द्वारा किया जा रहा है।
READ MORE : CG News : भव्य दुर्गा पंडाल में आग, प्रतिमा खंडित, श्रद्धालु बचकर निकले…..
रामलीला के चौथे दिन भगवान राम की भव्य बारात निकाली गई। धर्म प्रेमियों की भारी भीड़ शंकर मंदिर माडिया से बरगी बस्ती स्थित जनकपुरी शंकर मंदिर तक पहुंची, जहाँ श्री अनामिका दुर्गौत्सव समिति द्वारा भगवान की आगवानी की गई।
आयोजन में राकेश उपाध्याय और समिति के सदस्यों ने उपस्थित धर्म प्रेमियों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था की। इस भव्य कार्यक्रम में भगवान राम और माता सीता का विधि विधान से विवाह सम्पन्न हुआ, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे।











