Gwalior News :ग्वालियर /भूपेन्द्र भदौरिया : ग्वालियर में प्रेमी और प्रेमिका के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे बुजुर्ग की प्रेमी ने गला दावा कर हत्या कर दी ,घटना माधोगंज थाना क्षेत्र के गुड़ा पहाड़ी की है ,घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया और आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी तलाश शुरू कर दी,
Gwalior News :दरअसल ग्वालियर शहर के माधोगंज थाना क्षेत्र के गुड़ा पहाड़ी पर सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने वाला व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ रहता है,पति जब गार्ड की नौकरी के लिए के लिए चला जाता है,तो पत्नी अपने प्रेमी दिलीप को घर बुला लेते है,और यह सिलसिला कई दिनों से चल रहा था,और ऐसा ही कल हुआ जब पति नौकरी पर चला गया तो पत्नी ने अपने प्रेमी को घर बुला लिया ,लेकिन कुछ देर बाद दोनों प्रेमी प्रेमिका में विवाद शुरू हो गया.
Gwalior News :विवाद सुनकर पास में ही रह रहे बुजुर्ग संतोष कुशवाहा वहां पहुंचे दोनों को समझाने लगे और विवाद शांत कराने का प्रयास किया लेकिन तभी आक्रोशित प्रेमी ने बुजुर्ग संतोष कुशवाहा का गला पकड़ लिया और उसके के बाद उसकी गला दबा कर हत्या कर दी,घटना के बाद आरोपी दिलिप जाटव मौके से फरार हो गया,वही घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर माधोगंज थाना पुलिस पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी,वही मृतक संतोष के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया वहीं आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया आरोपी को तलाश की जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा,











