Thursday, August 27, 2026
Home Madhya Pradesh Indore News :रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए नगर निगम के दरोगा...

Indore News :रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए नगर निगम के दरोगा और कंपनी सुपरवाइजर, लोकायुक्त ने की कार्रवाई

Indore News
Indore News

Indore News :इंदौर : इंदौर में एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। नगर निगम के जोन 22 के दरोगा और एक निजी कंपनी के सुपरवाइजर को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। दरोगा पहले भी एक ट्रैक्टर चालक से 10 हजार रुपए वसूल चुका था।

Indore News :घटना एबी रोड स्थित C21 मॉल के पास की है, जहां ट्रैक्टर चालक मनोज अपने ट्रैक्टर में मलबा भरकर लाया था और पीछे फेंक रहा था। तभी जोन 22 के नगर निगम दरोगा गोपाल पटोना ने उसे रोककर मलबे के साथ कचरा फेंकने के आरोप में चालानी कार्रवाई की धमकी दी। डर दिखाकर दरोगा ने ट्रैक्टर भी जब्त कर लिया और 3 हजार रुपए की मांग की। पीड़ित ट्रैक्टर चालक ने इस पूरे मामले की शिकायत लोकायुक्त एसपी से की, जिसके बाद लोकायुक्त टीम ने जांच शुरू की।

Indore News :”हमारे पास शिकायत आई थी कि नगर निगम के दरोगा द्वारा एक ट्रैक्टर चालक से मलबा फेंकने के नाम पर रिश्वत मांगी गई है। मौके पर जांच के बाद आरोप सही पाए गए।”

Indore News :सुनील तालान, डीएसपी लोकायुक्त

Indore News :जांच में पुष्टि होने के बाद जब आज पीड़ित ने दरोगा गोपाल पटोना को रिश्वत की रकम देने की कोशिश की, तो उनके साथ कंपनी का सुपरवाइजर भरत भी मौजूद था। गोपाल ने रिश्वत की राशि भरत को सौंप दी। ठीक उसी समय लोकायुक्त की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से नगर निगम के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here