GST : ओपी चौधरी बोले : ये है ऐतिहासिक रिफॉर्म, जनता की बचत बढ़ाने वाला बड़ा कदम

VIKASH KHALKHO

GST : रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोमवार से लागू हो रहे नए जीएसटी सुधारों की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक और अर्थव्यवस्था के लिए लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि यह सुधार न केवल रोजगार सृजन और बचत क्षमता बढ़ाएंगे, बल्कि आम जनता के लिए रोजमर्रा की वस्तुएँ भी सस्ती होंगी।

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा, “सोमवार से जीएसटी का मुहूर्त है। पीएम मोदी ने बड़े रिफॉर्म करते हुए देश की जनता को बड़ी राहत दी है। 300 से अधिक वस्तुओं में ऐतिहासिक कमी की गई है, जिसका लाभ जनता को मिलेगा। साबुन, टूथपेस्ट, एसी और टीवी जैसी चीज़ों पर राहत मिलेगी। किसान भाइयों के लिए ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों में भी छूट दी गई है।”

Read News : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : 70 लाख महिलाओं के खाते में कल आएंगे 2-2 लाख रुपए…

चौधरी ने बताया कि इस सुधार से खरीदारी की शक्ति बढ़ेगी, लोगों की बचत क्षमता बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलेगी। उन्होंने कहा कि हर परिवार को हर साल इस सुधार से लाभ मिलेगा।

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए जीएसटी 2.0 को ‘बचत उत्सव’ का नाम दिया था। उन्होंने कहा कि 22 सितंबर से लागू हो रहे इन सुधारों से देशवासियों को लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपए की बचत होगी। नए नियमों के तहत केवल 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत के दो स्लैब रहेंगे, जिससे घी, पनीर, बटर, नमकीन, जैम, आइसक्रीम जैसी दैनिक वस्तुएँ सस्ती होंगी।

Read News : MP News : विधायक नीरज सिंह बने गजरथ महोत्सव के परम संरक्षक

वित्त मंत्री ने स्वदेशी अपनाने और एमएसएमई व छोटे व्यापारियों के सरलीकृत अनुपालन पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इसे जीएसटी महोत्सव के रूप में मनाना चाहिए और त्योहारों के मौसम में सभी का मुंह मीठा होगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *