Jabalpur News : जबलपुर: हाई कोर्ट चौराहे पर मंगलवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक ओवरलोड ई-रिक्शा अचानक सड़क पर पलट गया। रिक्शा में कुल 8 लोग सवार थे, जो कोर्ट के किसी काम से *बाहर जिलों से जबलपुर पहुंचे थे। हादसे में कुछ यात्रियों को चोटें आई हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पास के अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रिक्शा ओवरलोड था और तेज मोड़ पर असंतुलित होकर पलट गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम भी लगा रहा।
Jabalpur News : हैरानी की बात यह रही कि हादसे के वक्त ट्रैफिक पुलिस पास में ही मौजूद थी, लेकिन उन्होंने ना तो समय पर मदद की और ना ही मौके पर कोई व्यवस्था बनाई। लोगों ने पुलिस की लापरवाही पर नाराजगी जताई और कहा कि अगर ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराया जाता, तो ये हादसा टाला जा सकता था। यह घटना एक बार फिर शहर में चल रहे ओवरलोडिंग और ट्रैफिक अव्यवस्था की पोल खोलती है।













