Gwalior News : वंदे भारत ट्रेन में युवक युवती ने नशे में धुत होकर मचाया उत्पाद, वीडियो वायरल

Parivesh
Gwalior News

ग्वालियर। Gwalior News : दिल्ली निजामुद्दीन से भोपाल के रानी कमलापति जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 20172) में आज यात्रियों के लिए हड़कंप मच गया। कोच क्रमांक C2 में सवार एक युवक और युवती नशे में धुत होकर अभद्रता पर उतर आए और यात्रियों को परेशान करने लगे।

Gwalior News : यात्रियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन जब दोनों ने गाली-गलौज और उत्पाद जारी रखा, तो ट्रेन में मौजूद रेलवे स्टाफ और आरपीएफ पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुँचते ही आरपीएफ जवान और महिला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को प्लेटफार्म नंबर 1 पर उतारा। आरपीएफ थाने में भी दोनों ने जमकर उत्पात मचाया और स्टाफ के साथ बदतमीजी पर उतरे।

युवती ने अपना नाम नेहा शुक्ला और युवक ने बबलू बताया। दोनों का दावा है कि वे पति-पत्नी हैं और भोपाल के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली निजामुद्दीन से ट्रेन में सवार होने से पहले ही दोनों ने अधिक शराब का सेवन किया हुआ था।

पुलिस ने कहा कि दोनों के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि दोनों सचमुच पति-पत्नी हैं या नशे के प्रभाव में भ्रमित होकर ऐसा दावा कर रहे हैं।

घटना के दौरान रेलवे स्टेशन पर भीड़ जमा हो गई थी, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर दोनों को थाने तक पहुँचाया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *