Monday, February 16, 2026
30.1 C
Raipur

Jabalpur News : बुजुर्गों को निशाना बनाकर नकली जेवर लूटने वाला गिरोह सक्रिय…

Jabalpur News : जबलपुर : शहर में एक बार फिर चेन स्नेचिंग और लूटपाट करने वाले गिरोह सक्रिय हो गए हैं। इस बार एक ऐसा गिरोह सामने आया है जो बुजुर्गों को डरा-धमका कर उनके गहने लूट रहा है। यह गिरोह लूट की घटना का डर दिखाकर लोगों के असली जेवरात उतरवा लेता है और बदले में उन्हें नकली जेवर थमा देता है।

Jabalpur News : क्या है पूरा मामला?

शहर के कैंट थाना क्षेत्र में एक वृद्ध महिला इस गिरोह का शिकार बनीं। लुटेरों ने उन्हें रोककर गहने लूटने की धमकी दी। डरकर महिला ने अपने सोने के गहने उतार दिए। गिरोह के सदस्यों ने बड़ी चालाकी से महिला के असली गहनों की जगह उन्हें पुराने और नकली गहने थमा दिए। घर जाकर जब महिला ने गहनों की जाँच की तो उन्हें पता चला कि उनके असली जेवर नकली में बदल दिए गए हैं। धोखाधड़ी का शिकार होने के बाद महिला ने तुरंत कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शुरू की जाँच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि शहर में इस तरह की वारदातें लगातार हो रही हैं। इन गिरोहों को पकड़ने के लिए अलग-अलग थानों की टीमें बनाई जा रही हैं। पुलिस ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रख रही है और जल्द ही इन गिरोहों का पर्दाफाश किया जाएगा।

पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे ऐसे ठग गिरोहों से सतर्क रहें और किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने गहने न उतारें। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगा है, जिससे जाँच में मदद मिलने की उम्मीद है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds