DRI : गुप्त सूचना पर कार्रवाई : लुधियाना रेलवे स्टेशन पर DRI की दबिश, 25 नग सिगरेट जब्त

0
91

लुधियाना। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की टीम ने मंगलवार सुबह स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 नग सिगरेट जब्त किए। जानकारी के अनुसार, यह माल अमृतसर से आसनसोल (पश्चिम बंगाल) भेजा जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूत्रों का कहना है कि जब्त किए गए सिगरेट विदेशी मार्किंग के नहीं बल्कि लोकल हैं। ऐसे में DRI ने यह केस आगे की कार्रवाई के लिए सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स (CGST) विभाग को सौंप दिया है। सामान्यत: DRI विदेशी मार्किंग वाले सिगरेट और तस्करी के मामलों की जांच करता है।

Read News : CG NEWS : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क हुई जर्जर, ग्रामीण खुद मुरम डालकर बना रहे रास्ता

मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि यह कोई छोटा प्रकरण नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा सिगरेट नेक्सस काम कर रहा है। अब CGST विभाग इस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने के लिए गहन जांच में जुटेगा।

विभाग इस बात की भी पड़ताल करेगा कि इस खेप के पीछे किन लोगों का हाथ है। विशेषकर पासर और पेटी माफिया की भूमिका को लेकर जांच और सघन की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के संगठित नेटवर्क पर नकेल कसने के लिए ठोस कार्रवाई जरूरी है।

Read News : Indore Viral Video : वर्दी वाले नशेड़ी : दो पुलिसकर्मियों के अवैध वसूली करते वीडियो वायरल….

फिलहाल सिगरेट के नग जब्त कर लिए गए हैं और CGST विभाग ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि जांच के दौरान करोड़ों रुपए के टैक्स चोरी और अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हो सकता है।

Share The News
Previous articleJabalpur News : बुजुर्गों को निशाना बनाकर नकली जेवर लूटने वाला गिरोह सक्रिय…
Next articleMP Pipariya News : महाकाली की प्रतिमा में लगी आग…
Vikash Khalkho
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here