Gold Silver Price Today : दिल्ली। नवरात्रि के दूसरे दिन सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की चमक ने निवेशकों को हैरान कर दिया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताज़ा रेट्स के मुताबिक मंगलवार सुबह 24 कैरेट सोना 1,12,155 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,32,869 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं, दिल्ली बाजार में भी सोना 1,16,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,36,380 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।
Gold Silver Price Today : अलग-अलग कैरेट सोने का रेट (आज का भाव)
-
24 कैरेट: ₹1,12,155/10 ग्राम
-
23 कैरेट: ₹1,11,706/10 ग्राम
-
22 कैरेट: ₹1,02,734/10 ग्राम
-
18 कैरेट: ₹84,116/10 ग्राम
-
14 कैरेट: ₹65,611/10 ग्राम
-
चांदी (999 शुद्धता): ₹1,32,869/किलो
ग्लोबल मार्केट का असर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी देखने को मिली। सोना $3,728 प्रति औंस और चांदी $43.88 प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नरम नीतियों, डॉलर की कमजोरी और केंद्रीय बैंकों की भारी खरीद इसका बड़ा कारण मानी जा रही है।
Gold Silver Price Today
वायदा बाजार का हाल
MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 1,11,750 रुपये पर ट्रेड कर रहा है, जबकि मार्च 2026 डिलीवरी वाली चांदी 1,33,582 रुपये प्रति किलो के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई है।
विशेषज्ञ क्या कहते हैं?
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सौमिल गांधी का मानना है कि डॉलर और बॉन्ड यील्ड में नरमी से सोना-चांदी की तेजी फिलहाल बरकरार रह सकती है। वहीं कोटक सिक्योरिटीज की कायनात चैनवाला के मुताबिक निवेशकों की निगाहें अमेरिकी फेड चेयरमैन जेरोम पावेल के भाषण पर टिकी हैं, जिससे कीमतों की अगली दिशा तय होगी।
नवरात्रि के इस शुभ मौके पर जहां खरीदारों के लिए सोना-चांदी महंगा हुआ है, वहीं निवेशकों के लिए ये मुनाफे का बड़ा अवसर बन सकता है। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि आने वाले दिनों में रफ्तार और बढ़ेगी या मुनाफावसूली से भाव नरम पड़ेंगे।









