Wednesday, April 1, 2026
27.5 C
Raipur

MP TOP 10 BREAKING : मोहन कैबिनेट की बैठक समेत, भोपाल और मध्य प्रदेश की ताज़ा ख़बरें….

1. सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ
भोपाल लोकसभा क्षेत्र में कल सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। सुभाष उत्कृष्ट स्कूल के खेल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राम, ब्लॉक और जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में लगभग 70 हजार खिलाड़ी भाग लेंगे। यह आयोजन 25 दिसंबर तक चलेगा।

2. मध्य प्रदेश में बारिश से राहत
प्रदेश में मानसून के बाद बारिश का असर कम होने लगा है। अगले तीन दिन तक भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। सितंबर माह में पहली बार तापमान 36 डिग्री पार गया। लोकल सिस्टम की वजह से कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज हुई, जिसमें सोमवार को केवल दो जिलों में वर्षा रिकॉर्ड की गई। खजुराहो और ग्वालियर का तापमान 36 डिग्री के पार रहा।

3. 10वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में दोपहर 3 बजे राज्य स्तरीय 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। आयुष वैलनेस टूरिज्म के तहत आयुष और पर्यटन विभाग के बीच एम.ओ.यू. होगा। साथ ही कैंसर रोगियों के लिए “कारुण्य” कार्यक्रम, औषधि पौधों के लिए हेल्पलाइन, एस.एम.पी.बी. की ‘मध्य हर्बल दर्पण’ पत्रिका और जन आरोग्य समिति की नियमावली का विमोचन भी किया जाएगा।

4. शारदीय नवरात्रि – दूसरा दिन
आज नवरात्रि का दूसरा दिन है। भक्त माता ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। माता ब्रह्मचारिणी साधना, तप और भक्ति की प्रतीक मानी जाती हैं। उनके समर्पित सफेद गुलाब, चमेली और कमल चढ़ाए जाते हैं। इस पूजा से भक्तों को तप, संयम और विजय का आशीर्वाद मिलता है।

5. मोहन कैबिनेट की बैठक
आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में कैबिनेट बैठक होगी। बैठक में 1320 मेगावाट के दो थर्मल प्लांट को मंजूरी मिलने की संभावना है। 24000 करोड़ की लागत से अमरकंटक के चचाई और बैतूल सारणी में दो नए थर्मल पावर प्लांट स्थापित किए जाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके अलावा कई अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी मिलने की संभावना है।

6. राजधानी में नशे का कारोबार
भोपाल में नशे का कारोबार लगातार जारी है। पैडलर पुलिस की पकड़ में आते हैं, लेकिन बड़े सप्लायर अभी भी बाहर हैं। युवाओं के बीच नशे की खपत बढ़ रही है और पुलिस की कार्रवाई केवल छोटे पैडलरों तक सीमित रह रही है।

7. किशोरों की हेल्पलाइन बंद
एमपी में किशोरों की सुनने वाली उमंग हेल्पलाइन सेवा बंद हो गई है। जून से यह सेवा पूरी तरह बंद है। किशोर और किशोरियों में अवसाद और आत्मघाती कदमों को रोकने के लिए यह हेल्पलाइन शुरू की गई थी, लेकिन अब काउंसलिंग उपलब्ध नहीं है।

8. राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस
आज राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर लगभग साढ़े 9 लाख बच्चों को एंटी वॉर्म गोली दी जाएगी। स्कूलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 1 से 19 साल तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली दी जाती है, साथ ही 20 से 49 वर्ष की महिलाओं के लिए भी यह लाभकारी है।

9. भोपाल बीसीएलएल की हालत
भोपाल को मिली 100 नई इलेक्ट्रिक बसों के बावजूद चार्जिंग स्टेशनों की कमी के कारण हालात बिगड़ रहे हैं। कुल मिलाकर 200 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के खाते में हैं, लेकिन ISBT और बैरागढ़ के पास चार्जिंग स्टेशन अभी तक तैयार नहीं हुए हैं।

10. मानसून की विदाई
एमपी में मानसून अक्टूबर के पहले सप्ताह में विदा होगा। 25-26 सितंबर को तेज बारिश होने की संभावना है, जबकि आज कुछ जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है। इस साल 16 जून को मानसून ने दस्तक दी थी और प्रदेश में 118 प्रतिशत बारिश दर्ज हुई।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories