Trading on Diwali : दिवाली पर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग 21 अक्टूबर को होगी: इस बार दोपहर 1:45 से 2:45 बजे तक कारोबार

0
118
Trading on Diwali
Trading on Diwali

Trading on Diwali : नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में दिवाली के मौके पर मुहूर्त ट्रेडिंग की पुरानी परंपरा है। आमतौर पर इस दिन स्टॉक एक्सचेंज बंद रहते हैं, लेकिन दिवाली के अवसर पर बाजार को विशेष तौर पर सिर्फ एक घंटे के लिए खोला जाता है, जिसे मुहूर्त ट्रेडिंग कहा जाता है। इस बार मुहूर्त ट्रेडिंग शाम की बजाय दोपहर में होगी।

Trading on Diwali : 21 अक्टूबर को बीएसई और एनएसई पर दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक एक घंटे का विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया जाएगा। इसके पहले प्री-ओपनिंग सेशन दोपहर 1:30 बजे से 1:45 बजे तक होगा।

Trading on Diwali : बीएसई-एनएसई ने 22 सितंबर को सर्कुलर जारी कर इस जानकारी की पुष्टि की है। मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान इक्विटी, कमोडिटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, इक्विटी फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) समेत कई सेगमेंट में ट्रेडिंग होगी। आम दिनों में बाजार सोमवार से शुक्रवार सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुलता है, जिसमें 9:00 से 9:15 तक प्री मार्केट सेशन होता है।

Trading on Diwali : पिछले साल 1 नवंबर 2024 को मुहूर्त ट्रेडिंग में सेंसेक्स 335 अंक बढ़कर 79,724 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 99 अंक की तेजी के साथ 24,304 पर बंद हुआ था। 2020 से 2023 तक भी मुहूर्त ट्रेडिंग पर बाजार हर बार बढ़त के साथ बंद हुआ है।

Trading on Diwali : मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा करीब 69 साल पुरानी है और हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस साल दिवाली के दिन विक्रम संवत वर्ष 2082 की शुरुआत हो रही है। पूरे भारत में इसे धन, समृद्धि और सौभाग्य के स्वागत का शुभ समय माना जाता है।

Trading on Diwali : मुहूर्त हिंदू धर्म में ऐसा शुभ समय होता है जब ग्रहों की चाल अनुकूल मानी जाती है, इसलिए इस समय किसी भी कार्य की शुरुआत शुभ परिणाम लाती है। इसी वजह से दिवाली के इस विशेष समय पर शेयर बाजार खुलता है और कई निवेशक इसे नए निवेश की शुरुआत के लिए चुनते हैं।

Trading on Diwali : आम तौर पर लोग इस दौरान देवी लक्ष्मी के प्रतीक के रूप में स्टॉक खरीदना पसंद करते हैं और मानते हैं कि मुहूर्त ट्रेडिंग के समय निवेश करने से पूरे साल आर्थिक समृद्धि मिलती है। सेंसेक्स सोमवार को 466 अंक गिरकर 82,160 पर बंद हुआ, निफ्टी भी 125 अंक गिरकर 25,202 पर रहा। IT शेयर सबसे ज्यादा 3% गिरे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here