CG Naxal Encounter : अबूझमाड़ के जंगलों में जवानों का ऑपरेशन. मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर, AK-47 और हथियार बरामद…

Parivesh
CG Naxal Encounter

नारायणपुर। CG Naxal Encounter : महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित अबूझमाड़ के घने जंगलों में सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों की नक्सलियों से भीषण मुठभेड़ हो गई, जिसमें जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है।

CG Naxal Encounter : जानकारी के मुताबिक, जवानों को खुफिया इनपुट मिला था कि इलाके में कुछ माओवादी मौजूद हैं। इसी आधार पर सुबह से ही सर्चिंग अभियान शुरू किया गया। जवानों की टीम जैसे ही आगे बढ़ी, नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान 2 पुरुष माओवादियों को ढेर कर दिया गया।

मुठभेड़ के बाद जवानों ने दोनों नक्सलियों के शव और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं, जिसमें एक AK-47 राइफल भी शामिल है। इसके साथ ही मौके से कुछ नक्सल सामग्री और विस्फोटक भी मिले हैं। खबर लिखे जाने तक इलाके में सर्चिंग जारी है और नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। जवानों की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *