Wednesday, March 18, 2026
30.1 C
Raipur

Bhopal Breaking : एमपी के 13 मेडिकल कॉलेजों को NMC का नोटिस

भोपाल। Bhopal Breaking :  राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) ने मध्यप्रदेश के 13 सरकारी मेडिकल कॉलेजों को गंभीर अनियमितताओं के चलते नोटिस जारी किया है। निरीक्षण में सामने आया कि कई कॉलेजों में न तो पर्याप्त मरीज हैं, न ही जरूरी चिकित्सीय जांच की सुविधा।

भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, नीमच, सागर, शिवपुरी, शहडोल, रतलाम और विदिशा समेत सभी कॉलेजों में फैकल्टी की भारी कमी पाई गई। 20 विभागों में शिक्षकों की उपस्थिति और संख्या दोनों ही तय मानकों से कम मिली।

क्लीनिकल पैथोलॉजी विभाग अधूरा पाया गया, वहीं माइक्रोबायोलॉजी लैब में इनडोर मरीजों के लिए पर्याप्त सुविधा नहीं थी।

NMC की रिपोर्ट में वरिष्ठ डॉक्टरों के वित्तीय दस्तावेज भी गायब पाए गए, जो गड़बड़ियों की ओर इशारा करते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि इन खामियों का सीधा असर मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता और मरीजों की देखभाल पर पड़ सकता है। अगर कॉलेजों ने जल्द सुधार नहीं किया, तो उनकी मान्यता रद्द की जा सकती है।

 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

काव्या मारन को झटका? द हंड्रेड में नहीं खेल पाएंगे अबरार अहमद!

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  IPL फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की...

Share Market Today : सेंसेक्स 700 अंक उछला, निफ्टी 23,800 के पार, IT-ऑटो शेयरों में तेजी

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में आज यानी 18 मार्च को...

M.P News : इंदौर में EV चार्जिंग से लगी आग, 8 लोगों की दर्दनाक मौत, CM मोहन यादव ने जताया गहरा शोक

इंदौर: शहर के बंगाली चौराहे के पास स्थित ग्रेटर बृजेश्वरी...

Related Articles

Popular Categories