Thursday, February 12, 2026
27.1 C
Raipur

OBC reservation : 24 सितम्बर से सुप्रीम कोर्ट में लंबित ओबीसी आरक्षण मामले की सुनवाई, विस्तृत कार्ययोजना तैयार

नई दिल्ली – ओबीसी आरक्षण के संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई में आगामी 24 सितम्बर से सर्वोच्च न्यायालय में प्रारंभ होने वाली निरंतर सुनवाई को लेकर दिल्ली में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक ओबीसी महासभा द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें देश के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भारत के पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल श्री पी. विल्सन ने मध्यप्रदेश सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ताओं एवं अधिवक्ताओं के साथ गहन विचार-विमर्श किया। बैठक में यह रणनीति बनाई गई कि सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों में किस प्रकार वर्तमान 13% होल्ड हटाकर पूर्ण 27% आरक्षण लागू कराया जा सके।

बैठक में लगभग ढाई घंटे तक विचार-विमर्श हुआ और विस्तृत कार्ययोजना एवं पैरवी रणनीति तय की गई। आगामी सुनवाई में भारत के सॉलिसिटर जनरल श्री तुषार मेहता राज्य सरकार की ओर से उपस्थित होकर पैरवी करेंगे।

Read News : Jabalpur News : रांझी पुलिस ने अवैध वसूली करने वाले बदमाश को पकड़ा

बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारी और अधिवक्ता थे –

  • श्री निलेश यादव, अतिरिक्त महाधिवक्ता (AAG)
  • श्री धीरेंद्र परमार, अतिरिक्त महाधिवक्ता (AAG)
  • श्री मृणाल एलकर, स्थायी अधिवक्ता (Standing Counsel)
  • श्री हरमीत रूपरा, उप महाधिवक्ता (Dy. AG)
  • श्री अभिमन्यु सिंह, सरकारी अधिवक्ता (GA)
  • श्री सार्थक रैजादा, सरकारी अधिवक्ता (GA)

Read News : Go Raipur Go – Treasure Hunt : गो रायपुर गो – ट्रेजर हंट में युवाओं का जोश, अग्रवाल सभा और युवा मंडल का सफल आयोजन

ओबीसी महासभा ने कहा कि संगठन समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा एवं 27% आरक्षण के हक की प्राप्ति हेतु हर स्तर पर संघर्षरत है। संगठन का मानना है कि 24 सितम्बर से शुरू होने वाली सुनवाई ओबीसी समाज के भविष्य के लिए निर्णायक होगी।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

अब PMO का नया पता, ‘सेवा तीर्थ’ होगा न्यू एड्रेस, कैबिनेट की अंतिम बैठक कल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  दिल्ली स्थित साउथ ब्लॉक में...

C.G News : नेशनल हाईवे मुआवजा मामले में कोर्ट सख्त, 221 दिन की देरी पर माफ करने से साफ़ इनकार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नेशनल हाईवे...

इंदौर : मामूली धक्का लगने पर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

इंदौर :  मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में मामूली...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds