सिंगरौली। सिंगरौली जिले के माडा रेंज अंतर्गत जंगलों में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई और जमीनों पर कब्जे का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वन माफियाओं की गतिविधियों के कारण जंगलों की हरियाली तेजी से घट रही है, जबकि जिम्मेदार फॉरेस्ट विभाग की उदासीनता इस संकट को और बढ़ा रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते कुछ महीनों से माडा रेंज के जंगलों में बड़े पैमाने पर लकड़ियों की अवैध कटाई हो रही है और कुछ दबंग किस्म के लोग जंगल की जमीन पर कब्जा जमाने लगे हैं। कई बार अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
जानकारों का कहना है कि इसी रफ्तार से कटाई जारी रही तो आने वाले समय में माडा रेंज गंभीर पर्यावरणीय संकट का सामना करेगी। भूजल स्तर में गिरावट, जंगली जीवों का पलायन और प्रदूषण में वृद्धि जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
Read News : MP BIG News : छिंदवाड़ा में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में बड़ा हादसा, 3 पुलिसकर्मी झुलसे
स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से तुरंत सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि सिंगरौली के जंगलों और पर्यावरण का अस्तित्व बचाया जा सके।













