MP News : धोबिया टंकी से तहखाने में छुपी नशीली कफ सिरप की 54 शिशियां बरामद, आरोपी की मां फरार

VIKASH KHALKHO

रीवा। धोबिया टंकी इलाके में लगातार नशीली कफ सिरप की बिक्री की शिकायतें मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस को एक नाबालिक किशोरी प्रतिबंधित सिरप बेचते हुए मिली। उसे अभिरक्षा में लेकर पुलिस ने किशोरी के घर की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान पुलिस ने फर्श की टाइलें ठोक-ठोककर जांचना शुरू किया, और दो टाइलें हटाने पर उनके नीचे बने तहखाने से 54 शिशियां प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप बरामद कीं।

पुलिस के अनुसार, नाबालिक किशोरी की मां भी इस मामले में पहले से फरार है और सिटी कोतवाली में दर्ज एनडीपीएस प्रकरण में आरोपी है। इसके अलावा, पूरे मामले में दीपांशु नामक सप्लायर को भी हिरासत में लिया गया है।

पुलिस पूरे घर के सदस्यों द्वारा नशीली कफ सिरप बेचने के सिंडिकेट की जांच कर रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *