Tuesday, May 26, 2026
34.6 C
Raipur

‘मोर आवास मोर अधिकार’ में शिवराज का बड़ा ऐलान….

रायपुर। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरगुजा संभाग के अम्बिकापुर से आज बड़ा सामाजिक और राजनीतिक संदेश दिया। “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने साफ कहा कि पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि आत्मसम्मान की नींव है।

कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और पीएम जनमन योजना के तहत तैयार किए गए आवासों की चाबियाँ हितग्राहियों को सौंपी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ छत देना नहीं, बल्कि सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में शिवराज सिंह ने इस मौके को जनसंवाद का अवसर बनाते हुए कहा, “हमारा काम सिर्फ योजनाएं चलाना नहीं, ज़मीनी बदलाव लाना है।” कार्यक्रम में लाभार्थियों की मुस्कान और उत्साह ने बताया कि ग्रामीण भारत बदलाव को महसूस कर रहा है।

यह आयोजन सिर्फ लाभ वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह सरकार की गांव-केंद्रित नीति का सार्वजनिक प्रदर्शन भी बन गया।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories