Indore News : दो लाख की लेनदेन में कपड़ा व्यापारी की महिलाओं ने की पिटाई, वीडियो वायरल

0
128
Indore News
Indore News

Indore News : इंदौर – खजुरी बाजार में दो लाख रुपये के लेनदेन को लेकर एक कपड़ा व्यापारी की महिलाओं द्वारा सरेआम पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाएं हाथों में डंडे लिए व्यापारी को पीटती नजर आ रही हैं।

Indore News : जानकारी के अनुसार, खजुरी बाजार स्थित एक कपड़ा दुकान के सामने चौपाटी लगाने के लिए महिलाओं ने व्यापारी प्रदीप गंगवाल को जमानत के तौर पर दो लाख रुपये दिए थे। चौपाटी हटाए जाने के बाद महिलाएं अपने पैसे वापस मांग रही थीं, लेकिन व्यापारी उन्हें टालता रहा।

Indore News : गुस्साई महिलाओं ने शनिवार को दुकान के सामने पहुंचकर जमकर हंगामा किया और गंगवाल की पिटाई कर दी। आरोप है कि व्यापारी ने न केवल पैसे नहीं लौटाए, बल्कि महिलाओं का सामान भी जब्त कर लिया था।

 

 

Indore News : बताया गया कि राजवाड़ा क्षेत्र में कई दुकान संचालक चौपाटी लगाने के लिए दुकानों के सामने की जगह किराए पर देते हैं। यह मामला भी उसी तरह का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here