संवाददाता: शुभम रिछारिया/पन्ना: रानीगंज क्षेत्र में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 115 पाव शराब जब्त की।
कलेक्टर सुरेश कुमार के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी मुकेश कुमार मौर्य के मार्गदर्शन में टीम ने मोहल्ले में दबिश दी। आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि शिकायत के आधार पर अशोक यादव (40) और अजय रैकवार (41), निवासी वार्ड नंबर 17, थाना कोतवाली पन्ना को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अशोक यादव से 60 पाव और अजय रैकवार से 55 पाव देशी सादी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 8,625 रुपए है।
Read News : MP News : विंध्य में भाजपा की खींचतान: डिप्टी CM राजेन्द्र शुक्ला को कार्यक्रम से किया गायब
दोनों आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इस कार्रवाई में आबकारी टीम के अलावा आरक्षक और नगर सैनिकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।









