सीधी। सीधी-सिंगरौली हाईवे पर बहरी के पास एक भयंकर सड़क हादसा हुआ है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए खड़े ट्रक में बोलेरो के घुस जाने से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में अजय जयसवाल, प्रिंस जायसवाल और बालकृष्ण प्रजापत शामिल हैं। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत गंभीर है और उनका इलाज जारी है।
हादसे का कारण प्राथमिक जांच में ट्रक और बोलेरो की टकराहट बताया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन हादसे की जांच में जुटे हैं और मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया है।













