Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh Railway News : रायपुर-राजिम मेमू ट्रेन सेवा शुरू: अब सिर्फ 15 रुपये...

Railway News : रायपुर-राजिम मेमू ट्रेन सेवा शुरू: अब सिर्फ 15 रुपये में डेढ़ घंटे का सफर, लोगों में दिखा उत्साह

0
159
Railway News
Railway News

Railway News : रायपुर: रायपुर से राजिम के बीच दैनिक यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है। आज से रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन (68766/68767) का संचालन शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Railway News : यह ट्रेन अब हर दिन दोनों दिशाओं में चलेगी, जिससे रायपुर और राजिम के बीच आना-जाना बेहद सस्ता और सुगम हो जाएगा। केवल 15 रुपये में यात्री अब करीब डेढ़ घंटे में सफर पूरा कर सकेंगे।

Railway News : यात्रियों में दिखा उत्साह

Railway News : ट्रेन की शुरुआत पर यात्रियों में खासा उत्साह देखा गया। लोगों ने खुशी जताते हुए कहा कि अब उन्हें यात्रा में समय और पैसा दोनों की बचत होगी। एक महिला यात्री ने बताया, “पहले रायपुर से राजिम आने-जाने में करीब 120 रुपये खर्च होते थे, अब सिर्फ 30 रुपये में यह सफर मुमकिन होगा।

Railway News : हर दिन 2 हजार यात्रियों को फायदा

Railway News : रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रोजाना करीब 2,000 यात्री इस रूट पर सफर करते हैं। नई ट्रेन सेवा से ढाई लाख लोगों को फायदा होगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस सेवा की शुरुआत की है। यह रेलवे प्रोजेक्ट 1500 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है, जो क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here