Bemetara News : बेमेतरा: ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

Sanjay Sahu
Bemetara News

Bemetara News : बेमेतरा/जीतू गुप्ता : बेमेतरा के राजीव भवन, बेरला रोड में आज कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक आगामी 17 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रखी गई थी।

Bemetara News : बैठक में पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे, गुरु रुद्र कुमार, गुरु दयाल सिंह बंजारे, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित रहे।

Bemetara News : जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश और जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम कृषि उपज मंडी परिसर में आमसभा के रूप में आयोजित होगा।

Bemetara News : इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे।

Bemetara News : आशीष छाबड़ा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य भाजपा सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों और मतदाता सूची में हुई अनियमितताओं के खिलाफ जनता को जागरूक करना है। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विभिन्न तैयारियों और कार्य विभाजन पर चर्चा की गई।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *