Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Murder : रायपुर में होटल विवाद बना खूनी संघर्ष, कुत्ते को...

Raipur Murder : रायपुर में होटल विवाद बना खूनी संघर्ष, कुत्ते को खाना देने पर युवक की चाकू मारकर हत्या

Raipur Murder : रायपुर :रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र में एक होटल में मामूली विवाद जानलेवा बन गया। खाना खाते समय कुत्ते को भोजन देने को लेकर शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में हिंसक झगड़े में बदल गई। इस दौरान मध्यप्रदेश के अनुपपुर निवासी शिव प्रसाद ध्रुव पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Raipur Murder : पुलिस के अनुसार घटना तड़के करीब चार बजे की है। होटल में मौजूद लोगों के बीच विवाद बढ़ने पर आरोपितों ने शिव प्रसाद ध्रुव पर चाकू से वार किया और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर धरसींवा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Raipur Murder : मामले की जांच करते हुए पुलिस ने दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मुख्य आरोपित अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here