Road Accident : 100 की रफ्तार, बेकाबू कार, कुचले 4 लोग – 3 की मौके पर मौत….

0
131
Road Accident
Road Accident

प्रतापगढ़ : Road Accident : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने लोगों को दहला दिया। मानिकपुर थाना क्षेत्र के मीरगढ़वा चौराहे पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने सड़क किनारे भुट्टा खा रहे चार लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पूरी घटना का वीडियो सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

Road Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी। अचानक बेकाबू हुई कार सड़क किनारे खड़े लोगों पर चढ़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार कई फीट ऊपर उछल गई और मौके पर ही अफरातफरी मच गई। चारों लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिनमें से मधु प्रकाश सोनकर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाकी घायलों को सीएचसी कालाकांकर से रेफर कर एम्स रायबरेली भेजा गया, जहां इलाज के दौरान अरविंद और शिल्पा ने दम तोड़ दिया। दिशा नाम की युवती की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और वाहन जब्त कर लिया गया है। सीओ कुंडा अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि आरोपी ड्राइवर से पूछताछ जारी है और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर कोई नियंत्रण नहीं है, जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं। लोग प्रशासन से सड़क सुरक्षा के कड़े इंतजाम और तेज रफ्तार पर नकेल कसने की मांग कर रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here