Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Adani Foundation : अदाणी फाउंडेशन की पहल – ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य...

Adani Foundation : अदाणी फाउंडेशन की पहल – ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की जीवनरेखा

0
155

सिंगरौली। जिले के ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन ने सरई तहसील के धिरौली और सुलियारी परियोजना क्षेत्र के आसपास के 17 गांवों में मोबाइल हेल्थकेयर यूनिट और स्वास्थ्य शिविरों की शुरुआत की है। यह पहल ग्रामीणों के लिए जीवनरेखा साबित हो रही है।

पिछले एक वर्ष में करीब 10,000 मरीज निःशुल्क इलाज और जांच का लाभ उठा चुके हैं। अब ग्रामीणों को चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयों के लिए लंबी दूरी तय करने की परेशानी और खर्च से मुक्ति मिल रही है।

Read News : MP News : आदिवासी इलाकों में झोलाछाप डॉक्टरों का बोलबाला, सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग खामोश

मोबाइल हेल्थ यूनिट की खासियत
आधुनिक उपकरणों से लैस इस यूनिट में एमबीबीएस डॉक्टर, फार्मासिस्ट, ड्राइवर और समन्वयक की टीम मौजूद रहती है। ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन सहित कई जरूरी स्वास्थ्य परीक्षण यहां पूरी तरह निःशुल्क किए जाते हैं। यह वैन प्रतिदिन तीन गांवों में पहुंचती है और हर माह लगभग एक हजार ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करती है।

अब तक लाभान्वित गांव
धिरौली, अमरईखोह, बजौड़ी, बेलवार, भलैया टोला, डोंगरी, जमगड़ी, जत्था टोला, झलरी, खनुआ खास, खनुआ नवा, मझौली पाठ, पड़ताली, फाटपानी, गोरवानी, आर एंड आर खनुआ और सिरसवाह सहित 17 गांवों के हजारों लोग इस सेवा से जुड़ चुके हैं।

Read News : UP Crime News : शादीशुदा शख्स और नाबालिग महबूबा ने जहर खाकर दी जान, रेलवे ट्रैक पर बेसुध मिले दोनों

ग्रामीणों के लिए वरदान
ग्रामीणों का कहना है कि यह सेवा विशेष रूप से बुजुर्गों और असहाय मरीजों के लिए बेहद मददगार साबित हो रही है। साथ ही मरीजों के इलाज का डेटा भी संकलित किया जाता है, जिससे स्वास्थ्य पैटर्न को समझने और भविष्य की चिकित्सा व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलती है।

विशेष शिविरों का आयोजन
अदाणी फाउंडेशन समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित करता है, जिनमें किशोरियों, महिलाओं, बच्चों और अन्य ग्रामीणों को परामर्श और उपचार प्रदान किया जाता है। इन शिविरों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी से सुदूर गांवों के हजारों लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

Read News : Car collision : दिल्ली BMW हादसा : बेटे के जन्मदिन पर पिता की अर्थी, नवजोत सिंह की अचानक मौत से परिवार में मातम

सिर्फ स्वास्थ्य ही नहीं, शिक्षा और विकास भी
स्वास्थ्य सेवाओं के साथ अदाणी फाउंडेशन शिक्षा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में भी सक्रिय है। संस्था का लक्ष्य है कि आने वाले समय में और अधिक गांवों तक स्वास्थ्य और सामाजिक सेवाएं पहुंचाई जाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सकें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here