Raipur Crime : ऑपरेशन साइबर शील्ड: फर्जी सिम बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक प्री-एक्टिवेटेड सिम जब्त

0
142
Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर: साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय रायपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले गिरोह के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो आरोपी महाराष्ट्र निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 100 से अधिक प्री-एक्टिवेटेड सिम कार्ड जब्त किए गए हैं।

Raipur Crime : इन सिम कार्ड्स का इस्तेमाल टेलीग्राम रिव्यू टास्क, ऑनलाइन जॉब, पहचान की चोरी, फर्जी शेयर ट्रेडिंग और कम कीमत पर सामान बेचने जैसे झांसे देकर लोगों से धोखाधड़ी करने के मामलों में किया जा रहा था।

Raipur Crime : पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत थाना सिविल लाइन रायपुर में अपराध क्रमांक 290/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 3(5) बीएनएस, 42(3) टेलीग्राफ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब तक की जांच में छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के कुल 18.52 लाख रुपये की साइबर ठगी सामने आई है।

Raipur Crime : इस मामले में अब तक 41 सिम कार्ड की संलिप्तता पाई गई है। विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही है। जांच के दौरान संबंधित टेलीकॉम कंपनियों से सिम कार्ड से जुड़ी तकनीकी जानकारी मंगाई गई और पीड़ितों व साक्षियों के बयान के आधार पर पहले दो प्वाइंट ऑफ सेल को गिरफ्तार किया गया था।

Raipur Crime : पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के बाद अन्य आरोपियों निखिल चावला, बॉबी खत्री, शिवानंद चौहान, नागेश्वर चक्रधारी, जगमोहन भारती और प्रियेश यादव को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Raipur Crime : फिलहाल पुलिस जब्त किए गए 100 से अधिक सिम कार्ड का विश्लेषण कर रही है ताकि ठगी के पूरे नेटवर्क और इसके पीछे छिपे अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Raipur Crime : गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

1 शिवानंद चौहान पिता लक्ष्मीप्रसाद चौहान उम्र 34 वर्ष पता देवला, नासिक, महाराष्ट्र

2 प्रियेष यादव पिता विनोद यादव उम्र 23 वर्ष पता कामटी, नागपुर, महाराष्ट्र

3 जगमोहन भारती पिता मुक्तावन भारती उम्र 39 वर्ष पता मकान डूण्डा थाना मुजगहन रायपुर

4 नागेश्वर चक्रधारी पिता मूलचंद चक्रधारी उम्र 25 वर्ष पता निमोरा, राखी रायपुर

5 निखिल चावला पिता किशोर चावला उम्र 33 वर्ष पता अमलीडीह, रायपुर

6 बॉबी खत्री पिता महेश खत्री उमर 27 वर्ष पता ओम विहार तेलीबांधा, रायपुर

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here