Sunday, May 17, 2026
31.1 C
Raipur

आयकर रिटर्न की आखिरी तारीख बढ़ी, जानें अब कब तक फाइल कर सकते हैं ITR

आयकर रिटर्न : आयकर विभाग ने आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की अंतिम तिथि को एक दिन बढ़ा दिया है। अब करदाताओं के पास 16 सितंबर 2025 तक अपने रिटर्न फाइल करने का मौका है। यह बदलाव उन लोगों के लिए है, जिन्हें अपने खातों का ऑडिट कराने की जरूरत नहीं है, यानी व्यक्तिगत और एचयूएफ करदाताओं के लिए।

आयकर रिटर्न  : केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने कहा कि अभी तक सात करोड़ से ज्यादा ITR दाखिल किए जा चुके हैं और संख्या लगातार बढ़ रही है। विभाग ने उन सभी करदाताओं से अपील की है, जिन्होंने अभी तक रिटर्न फाइल नहीं किया है, कि वे समय रहते अपना ITR जमा करें।

इससे पहले 31 जुलाई 2025 को अंतिम तिथि थी, जिसे बाद में 15 सितंबर तक बढ़ाया गया था। अब तकनीकी समस्याओं और ई-फाइलिंग पोर्टल पर शिकायतों के चलते इसे 16 सितंबर तक कर दिया गया है। CBDT ने कहा कि पोर्टल 16 सितंबर को सुबह 12 बजे से 2:30 बजे तक रखरखाव मोड में रहेगा।

आयकर विभाग ने यह भी साफ किया कि 30 सितंबर तक ITR जमा करने की कोई खबर फर्जी है। करदाताओं से अनुरोध है कि केवल आधिकारिक हैंडल @IncomeTaxIndia पर ही भरोसा करें।

डिजिटल पोर्टल पर लॉगिन और कर भुगतान में दिक्कत आने पर विभाग की हेल्पडेस्क लगातार मदद कर रही है। करदाता फोन, लाइव चैट, वेबएक्स सत्र और सोशल मीडिया एक्स (X) के जरिए सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakal Bhasma Aarti : महाकाल मंदिर में भव्य भस्म आरती, “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजा उज्जैन

Mahakal Bhasma Aarti में दिखा अद्भुत आध्यात्मिक नजारा :मध्यप्रदेश...

Related Articles

Popular Categories