Saturday, August 29, 2026
Home Madhya Pradesh Indore News : सब इंस्पेक्टर 1 लाख की रिश्वत लेते लोकायुक्त के...

Indore News : सब इंस्पेक्टर 1 लाख की रिश्वत लेते लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा…

Indore News
Indore News

इंदौर। Indore News : लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को आजाद नगर थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह राजपूत को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़कर बड़ी कार्रवाई की है। धर्मेंद्र सिंह पर आरोप है कि उन्होंने एक हत्या के मामले में मदद करने के नाम पर दो लाख रुपए की मांग की थी।

Indore News : शिकायतकर्ता संतोष तोमर ने लोकायुक्त को बताया कि उनके पिता रामचंद्र सिंह तोमर, जो एक सिक्योरिटी एजेंसी चलाते हैं, पर मूसा खेड़ी पुल क्षेत्र में हुई पिटाई से मौत के मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया था। हालांकि उन्हें हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी थी। इसी बीच सब इंस्पेक्टर राजपूत ने केस में मदद के नाम पर रिश्वत की मांग की।

बातचीत के बाद रकम 1.50 लाख पर तय हुई, जिसमें से सोमवार को 1 लाख रुपए थाने के सामने पीसीओ मार्केट के पास दिए गए। जैसे ही रिश्वत की रकम राजपूत ने स्वीकार की, पहले से मौजूद लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

लोकायुक्त ने आरोपी अधिकारी को हिरासत में लेकर रिश्वत की रकम जब्त कर ली है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here