CG News : शिक्षक दिवस और हिंदी दिवस पर खरोरा में भव्य कार्यक्रम, ज्ञान और संस्कार का बताया महत्व

खरोरा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के खरोरा सेवा केंद्र में शिक्षक दिवस और हिंदी दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के अनेक शिक्षकगण और संस्थान से जुड़े भाई-बहन शामिल हुए।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय जैविक आपदा प्रबंधन संस्थान बरौंडा के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. पंकज शर्मा ने कहा कि समाज में शिक्षक का स्थान सर्वोच्च होता है। उन्होंने कहा कि आदर्श शिक्षक वही है जो विद्यार्थियों को नैतिक और चारित्रिक मूल्यों की शिक्षा देकर उनकी सर्वांगीण प्रगति में मदद करता है। उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्थान की आध्यात्मिक शिक्षा की भी सराहना की।

Read News : वन नेशन वन इलेक्शन कार्यक्रम में राहुल गांधी पर बरसे कैलाश विजयवर्गीय, बताया नकली गांधी

सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य अश्विनी पाटकर ने कहा कि आदर्श शिक्षक ही आदर्श छात्र का निर्माण कर सकते हैं। ब्रह्माकुमारी उमा दीदी ने भी सभा को संबोधित करते हुए शिक्षकों को अपने व्यवहार पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी और सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम का संचालन बीके सुशीला वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्चों को जन्म देते हैं, वहीं शिक्षक उन्हें सच्चा ज्ञान देकर श्रेष्ठ मानव बनाने का कार्य करते हैं। हाई स्कूल मुरा की प्रभारी प्राचार्य गुलाब विश्वकर्मा ने भी शुभकामनाएं व्यक्त की।

Read News : Purnia-Airport-Bihar : पूर्णिया एयरपोर्ट बिहार का चौथा कमर्शियल एयरपोर्ट बना, कोलकाता और अहमदाबाद के लिए उड़ानें शुरू

इस अवसर पर ब्र.कु. सुनीता बहन, ब्र.कु. मनीषा बहन और ब्रह्माकुमारी सावित्री बहन ने अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने शिक्षक दिवस और हिंदी दिवस के महत्व को समझते हुए विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories