MP TOP 5 BREAKING : पीएम मोदी का 17 सितंबर को एमपी दौरा, समेत सुबह की 5 बड़ी खबरें….

Parivesh
MP TOP 5 BREAKING

1. मछली परिवार मामला – बड़ा अपडेट
भोपाल: मछली परिवार मामले में नया मोड़ आया है। शारिक मछली ने वकील के जरिए अशोका गार्डन थाने में बयान दर्ज कराए, लेकिन खुद थाने नहीं पहुंचे। FIR में फरियादी राजेश तिवारी ने शारिक मछली पर हत्या के प्रयास और अपहरण का आरोप लगाया था। चार्जशीट से उनका नाम हटाने का आरोप भी सामने आया था। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर मामले की जांच जारी है और जल्द ही पूरक चालान पेश किया जाएगा।

2. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कार्यक्रम
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज राजधानी में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में अभियंता दिवस समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे विमानन विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। 1:30 से 2:30 बजे तक सीएम हाउस में आगंतुकों से मुलाकात और शाम 4 बजे रविंद्र भवन में हिंदी दिवस पर आयोजित भारतीय मातृ भाषा समारोह में शामिल होंगे।

3. प्रधानमंत्री मोदी का 17 सितंबर दौरा
भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को मध्यप्रदेश आएंगे और धार में देश के पहले पीएम मित्रा पार्क का भूमिपूजन करेंगे। पीएम मित्रा पार्क से वस्त्र उद्योग क्षेत्र में रोजगार सृजन और औद्योगिक प्रगति को बढ़ावा मिलेगा। राज्य सरकार को भूमिपूजन से पहले 23 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। 91 कंपनियों को 1300 एकड़ से अधिक भूमि आवंटित की गई है। टेक्सटाइल सेक्टर स्थापना से 72 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही पीएम ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ भी करेंगे।

4. विश्व अभियंता दिवस – राजधानी में आयोजन
भोपाल: आज राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में विश्व अभियंता दिवस का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और PWD मंत्री राकेश सिंह कार्यक्रम में उपस्थित रहे। समारोह में श्रेष्ठ अभियंताओं और संविदाकारों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही लोक निर्माण सर्वेक्षण एप और लोक परियोजना प्रबंधन प्रणाली का शुभारंभ किया गया, जिससे सड़क, पुल, भवन और सरोवर की GIS मैपिंग संभव होगी।

5. राजधानी के सीसीटीवी कैमरों में बड़ी लापरवाही
भोपाल: राजधानी के 780 सीसीटीवी कैमरों में से 300 से अधिक बंद हैं। मेंटनेंस कंपनी की लापरवाही के कारण करार रद्द कर दिया गया है। राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक मॉनिटरिंग इस कैमरा नेटवर्क पर निर्भर है, लेकिन महीनों से बंद पड़े कैमरों के कारण निगरानी प्रभावित हो रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *