HomeMadhya PradeshBhopalM.P News : भोपाल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मसूरी में संदिग्ध मौत,...

M.P News : भोपाल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मसूरी में संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

Date:

Related stories

भोपाल :  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की उत्तराखंड के मसूरी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक युवक अपने दोस्तों के साथ नए साल की छुट्टियां मनाने मसूरी गया हुआ था। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार और दोस्तों में शोक की लहर दौड़ गई।

होटल के कमरे में सुबह मिला शव

जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक शनिवार सुबह होटल के कमरे में मृत अवस्था में पाया गया। बताया जा रहा है कि रात को दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया था। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आया तो साथियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद होटल स्टाफ और पुलिस को सूचना दी गई।

Read More : झांसी CGST रिश्वत कांड: IRS अफसर प्रभा भंडारी समेत 5 गिरफ्तार, डेढ़ करोड़ की डील पर CBI का छापा

जन्मदिन की पार्टी के बाद हुआ हादसा

मृतक हर्ष 1 जनवरी को भोपाल से दोस्तों के साथ मसूरी घूमने गया था। 2 जनवरी को ग्रुप में शामिल उनकी दोस्त भावना वर्मा का जन्मदिन मनाया गया था। इसी सेलिब्रेशन के बाद हर्ष अपने कमरे में चला गया, जहां अगली सुबह उसकी मौत की खबर सामने आई।

पुलिस ने शव मर्चुरी में रखवाया

मामले की सूचना सुबह MDT 112 के जरिए पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी में रखवा दिया है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। यह आत्महत्या, अचानक तबीयत बिगड़ने या किसी अन्य कारण से हुई मौत है, इसकी जांच हर पहलू से की जा रही है। पुलिस मृतक के दोस्तों और होटल स्टाफ से भी पूछताछ कर रही है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here