MP News : ‘प्रभावी शिक्षण में संदर्शिका की भूमिका’ पर शैक्षिक संवाद, सभी शिक्षक शामिल

कन्या सुकरी। जन शिक्षा केंद्र कन्या सुकरी में “प्रभावी शिक्षण में शिक्षक संदर्शिका (अंग्रेजी) की भूमिका” विषय पर शैक्षिक संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 1 एवं 2 के सभी शिक्षक शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ सम्मिलित हुए।

सत्र की शुरुआत में सहजकर्ता नीरज मरावी एवं सुनील झारिया का पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। जन शिक्षा केंद्र प्रभारी प्रगति गुप्ता ने बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया और सभी को इसके लिए धन्यवाद दिया।

Read News : Visual Trends : सोशल मीडिया पर रेट्रो लहर – जैस्मिन के फूल और लाल साड़ी में 90’s हीरोइन जैसा लुक

कार्यक्रम के अंतर्गत—

  • नीरज मरावी ने संवाद का एजेंडा, उद्देश्य और डिज़ाइन सिद्धांत साझा किए।
  • सुनील झारिया ने शिक्षक संदर्शिका (अंग्रेजी) की संरचना और उसके विभिन्न हिस्सों की भूमिका पर प्रस्तुति दी।
  • सतीश त्रिपाठी (राजा भैया चौकसे) ने कक्षा प्रबंधन की रणनीतियों एवं ध्वनि जागरूकता के विकास पर मार्गदर्शन दिया।
  • नरेंद्र उइके (जनशिक्षक) ने I do, We do, You do पद्धति व कक्षा बैठक व्यवस्था पर चर्चा की।
  • हंसराज डोंगरे ने रोचक खेल-खेल में गतिविधियों द्वारा माहौल को जीवंत बना दिया।

Read News : Job Vacancy : आईबी में जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर बनने का सुनहरा अवसर, देखें डिटेल

सभी प्रतिभागी शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता की और विद्यालय एवं कक्षा परिप्रेक्ष्य से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम के मध्य स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। संवाद के दौरान यह संदेश प्रमुखता से दिया गया कि—
“हमारी विषयवस्तु केवल हमारे हाथों में नहीं, बल्कि हमारे मस्तिष्क में होनी चाहिए।”

पोस्ट-वर्क प्रस्तुति एवं फीडबैक के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories