दुबई: Asia Cup 2025 : एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आमने-सामने होने जा रहे हैं। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि खिलाड़ियों के लिए भी बेहद खास होगा, क्योंकि 18 सालों में चौथी बार इस मैदान पर भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत देखने को मिलेगी। दोनों टीमों ने अपने-अपने शुरुआती मैच जीत लिए हैं, लेकिन अब किसी एक को पहली हार झेलनी ही होगी।
Asia Cup 2025 : भारत की संभावित प्लेइंग XI
भारतीय टीम में बदलाव की संभावना कम है। फील्डिंग कोच के संकेत के बाद माना जा रहा है कि वही संयोजन पाकिस्तान के खिलाफ उतरेगा, जो UAE के खिलाफ खेला था।
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI
ओमान को हराकर आत्मविश्वास से भरी पाकिस्तान की टीम भी अपने विनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव करने के मूड में नहीं है। कप्तान सलमान आगा का मानना है कि अगर उनकी टीम प्लानिंग पर खरा उतरी, तो भारत जैसी मजबूत टीम को भी मात दे सकती है।
साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, मोहम्मद हैरिस, फखर जमां, सलमान आगा, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद।
दुबई में खास जंग
भारत और पाकिस्तान अब तक 13 बार टी20 इंटरनेशनल में भिड़ चुके हैं, जिसमें 9 मैच भारत और 3 पाकिस्तान ने जीते हैं। दुबई में होने वाला यह चौथा टी20I मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए रोमांच और जोश से भरपूर होने वाला है।













