Gwalior News : अवैध स्वीमिंग पूल में युवक की डूबने से मौत, संचालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज

Gwalior News : ग्वालियर /भूपेन्द्र भदौरिया : ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के मऊ-जमाहर स्थित स्काय ऑविंड स्वीमिंग पूल में डूबने से हुई युवक की मौत के मामले में उसके संचालक की तमाम लापरवाही सामने आई है। करीब ढाई महीने तक जांच करने के बाद पुलिस ने माना कि अगर स्वीमिंग पूल संचालक तय मानकों का पालन करता तो हादसा नहीं होता। पुरानी छावनी पुलिस ने मामला कायम कर लिया है।आपको बता दें कि इस वर्ष 20 जून की शाम को स्कॉय ऑविंड स्वीमिंग पूल जो रमेश राजपूत का है, उसमें नहाते समय 24 वर्षीय संतोष खटीक पुत्र सतीश खटीक निवासी बारात घर के सामने लधेड़ी की मौत हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने उस समय बताया था कि संतोष एक बार जो पूल में गया तो फिर काफी देर तक बाहर नहीं निकला था।

Gwalior News : मौके पर कोई प्रशिक्षक तैराक नहीं था,जिससे समय रहते कुछ किया नहीं जा सका। काफी देर बाद संतोष खटीक का शरीर स्वीमिंग पूल में ऊपर आया तो उसके साथ गए दोस्त तत्काल उसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे थे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने नब्ज पर हाथ रखते ही उसे मृत घोषित कर दिया था। पुरानी छावनी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु की थी।

Gwalior News : पुलिस ने जब जांच और पूछताछ शुरु की तो पता चला कि स्वीमिंग पूल में हादसे से बचने का कोई साधन नहीं था,लाइसेंसशुदा ट्रेनर नहीं था, नगर निगम से इसके संचालक के लिए वैध परमिशन नहीं ली गई थी, स्वीमिंग पूल पूरी तरह से अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। तमाम लापरवाही व अवैध गतिविधियों की बात सामने आने के बाद पुलिस ने स्वीमिंग पूल के संचालक रमेश राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories