उज्जैन | Mahakal Aarti Live : उज्जैन महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में इस वक्त भव्य श्रृंगार आरती चल रही है। गर्भगृह में भगवान महाकाल को अलंकृत कर विशेष श्रृंगार कराया गया है। चांदी के आभूषण, रुद्राक्ष की माला और भस्म का लेप महादेव के अद्भुत रूप को और भी अलौकिक बना रहा है।
https://www.youtube.com/watch?v=vXfWuMdANX8
Mahakal Aarti Live : आरती के दौरान शंख, ढोल-नगाड़ों और घंटियों की गूंज से पूरा मंदिर प्रांगण भक्तिमय हो उठा है। श्रद्धालु “हर हर महादेव” और “जय महाकाल” के जयकारों के साथ झूम रहे हैं। दीपों की रोशनी और फूलों की सजावट से वातावरण दिव्य आभा से भर गया है।


