AI Video Controversy : पीएम मोदी की दिवंगत मां पर AI वीडियो विवाद : दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस और IT सेल के खिलाफ FIR दर्ज

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां हीराबेन मोदी की छवि को अपमानजनक तरीके से पेश करने वाले डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। बीजेपी की शिकायत पर नॉर्थ एवेन्यू थाने में कांग्रेस और उसके IT सेल के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

बीजेपी दिल्ली चुनाव प्रकोष्ठ के संयोजक संकित गुप्ता ने आरोप लगाया कि 10 सितंबर को कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल INC बिहार से प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर एक एआई जनरेटेड फर्जी वीडियो जारी किया गया। वायरल वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां की छवि अपमानजनक ढंग से दिखी।

बीजेपी ने कहा कि यह वीडियो न केवल प्रधानमंत्री की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने के लिए जारी किया गया, बल्कि एक महिला की गरिमा और मातृत्व का भी अपमान है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि 27-28 अगस्त को बिहार के दरभंगा में आयोजित कांग्रेस-राजद की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान भी प्रधानमंत्री और उनकी मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की गई थीं।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय दंड संहिता की धाराओं 318(2), 336(3)(4), 340(2), 352, 356(2), 61(2) के तहत कार्रवाई की है। इसके साथ ही आईटी एक्ट और डिजिटल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट की प्रासंगिक धाराओं में FIR दर्ज की गई है। मामले में सभी डिजिटल सबूत सुरक्षित किए गए हैं और तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।

बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने कहा, “हर किसी के जीवन में मां का स्थान सर्वोपरि होता है। कांग्रेस और राजद इस वीडियो के जरिए प्रधानमंत्री की दिवंगत मां के प्रति अपमानजनक रवैया दिखा रहे हैं। बिहार की जनता विधानसभा चुनाव में इसका करारा जवाब देगी।”

वहीं, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वीडियो का उद्देश्य किसी के प्रति अनादर नहीं था। उनका कहना है, “एक मां अपने बेटे को सही शिक्षा दे रही है, इसमें अनादर नहीं है। हम प्रधानमंत्री और उनकी मां का सम्मान करते हैं।”

दिल्ली पुलिस इस मामले की तकनीकी जांच जारी रखे हुए है और डिजिटल सबूतों की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories