Singrauli : स्वच्छता मिशन की खुली पोल : अस्पताल और क्लिनिक खुलेआम फेंक रहे खतरनाक बायोवेस्ट

0
200

सिंगरौली। सिंगरौली जिले में पैथोलॉजी लैब, निजी अस्पताल और झोलाछाप डॉक्टरों के क्लिनिक खुलेआम बायोमेडिकल वेस्ट सड़क किनारे फेंक रहे हैं। डिस्पोजेबल सीरिंज, दवा की बोतलें, खून से सने बैंडेज, ग्लव्स और अन्य संक्रमित सामग्री आम जनता के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है।

जिला कलेक्टर कार्यालय और जिला स्वास्थ्य विभाग की बिल्डिंग से कुछ कदम की दूरी पर भी बायोमेडिकल वेस्ट का अंबार पड़ा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्चे और आम लोग कई बार इन कचरे के पास नजर आते हैं, जिससे एचआईवी, हेपेटाइटिस बी और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

Read News : Politics News: पीएम मोदी की मां पर AI वीडियो से बवाल: कांग्रेस पर बीजेपी हमलावर, RJD भी निशाने पर

नगर पालिका निगम सिंगरौली अक्सर स्वच्छता मिशन की बातें करता है, लेकिन जमीन पर निरीक्षण और कार्रवाई का अभाव यह दिखाता है कि जिम्मेदार या तो लापरवाह हैं या मिलीभगत में शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के मोबाइल कॉल पर भी संपर्क नहीं हो पाया।

Read News : Jabalpur News : अवैध हथियारों के कारोबारी गिरफ्तार, 5 देशी पिस्टल और कारतूस बरामद

जिले में बायोमेडिकल वेस्ट की यह स्थिति न केवल स्वच्छता व्यवस्था की पोल खोलती है, बल्कि आम लोगों की सेहत के लिए सख्त खतरे की घंटी भी है। विशेषज्ञों और स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन जल्द कदम नहीं उठाता, तो संक्रमण फैलने की आशंका गंभीर रूप ले सकती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here