Raipur Railway Station : रायपुर रेलवे स्टेशन पर जनरल टिकट काउंटर होगा शिफ्ट, अब आरक्षण केंद्र से मिलेंगे टिकट

0
175
Raipur Railway Station
Raipur Railway Station

Raipur Railway Station : रायपुर : रायपुर रेलवे स्टेशन में अनारक्षित (जनरल) टिकट काउंटर को अब रेलवे आरक्षण केंद्र के अंदर शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आने वाले कुछ ही दिनों में सभी जनरल टिकट अब आरक्षण केंद्र से ही उपलब्ध कराए जाएंगे।

Raipur Railway Station : इस बदलाव को यात्रियों के लिए आसान बनाने के उद्देश्य से रेलवे के वाणिज्य विभाग ने विशेष तैयारियां की हैं। विभाग के अधिकारी, निरीक्षक और सुपरवाइजर लगातार भीड़ की निगरानी कर रहे हैं, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Raipur Railway Station : अब तक एक काउंटर को स्थानांतरित किया जा चुका है और उसकी जगह तीन अतिरिक्त ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) और चार मोबाइल टिकट सुविधा से लैस कर्मचारी तैनात किए गए हैं। अगले 24 से 72 घंटों में क्रमश: अन्य एटीवीएम और शेष काउंटर भी आरक्षण केंद्र में स्थानांतरित कर दिए जाएंगे।

Raipur Railway Station : यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए कंट्रोल रूम से हर घंटे स्थिति की मॉनिटरिंग की जा रही है। 24×7 मुख्य वाणिज्य निरीक्षक और चीफ सुपरवाइजर की तैनाती की गई है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी खुद मौके पर निगरानी कर रहे हैं और समय-समय पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी कर रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here