Punjab : पटियाला में बड़ा हादसा : बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, 15 लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी

VIKASH KHALKHO

पटियाला। पंजाब के पटियाला जिले के नाभा ब्लॉक के फरीदपुर गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पंजाब राज्य परिवहन की एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिसमें करीब 15 यात्री घायल हो गए। इस हादसे में बस का ड्राइवर और कंडक्टर भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों को बाहर निकालने में ग्रामीणों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जैसे ही बस पेड़ से टकराई, यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। घायल यात्रियों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।

Read News : Jabalpur News : जबलपुर के बरगी में गौ-तस्करी का पर्दाफाश, 65 बछड़ों से भरा ट्रक पकड़ा, 11 की मौत

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायलों को पटियाला के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस मल्लीवाल से पटियाला की ओर जा रही थी और इसमें सामान्य क्षमता से अधिक यात्री सवार थे।

Read News : Bhopal News : सोम कंपनी के ऑफिस के बाहर पत्रकारों से बदसलूकी, कर्मचारियों ने की झूमाझटकी…वीडियो वायरल

स्थानीय लोगों का कहना है कि बस रोजाना इसी मार्ग पर चलती है और इसमें ज्यादातर छात्र और ऑफिस जाने वाले लोग सवार होते हैं। क्षमता से अधिक यात्री होने के कारण ड्राइवर को वाहन नियंत्रित करने में मुश्किल हुई, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है और ड्राइवर की स्थिति सुधरने के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *