Indore News: इंदौर : इंदौर क्राइम ब्रांच ने कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को 61 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जब्त एमडी ड्रग्स की कीमत दस लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है ।
Indore News: दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंदसौर से एक व्यक्ति मोटर साइकिल पर आवेश मादक पदार्थ लेकर इंदौर आने वाला है मुखबिर की की सूचना पर क्राइम ब्रांच ने तुरंत एक टीम गठित कर सुपर कोरिडोर पर मोटर साइकिल सवार युवक को घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम समीर शेख होना बताया और तलाशी लेने पर समीर के पास से 61 ग्राम एमडी ड्रग्स होना पाई गई ।
Indore News: वही पुलिस ने आरोपी समीर से पूछताछ की तो आरोपी ने मंदसौर से एमडी ड्रग्स लाना बताया । वही पुलिस अब आरोपी समीर से जुड़े तस्करों की जानकारी निकाल रही है जानकारी सामने आने के बाद संभवतः एक बड़ा अवैध मादक पदार्थ का गिरोह पुलिस द्वारा पकड़ा जा सकता है बहरहाल पुलिस आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर रही है ।













