Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh ujjain News: शिप्रा नदी हादसे में चार दिन बाद मिला महिला कांस्टेबल...

ujjain News: शिप्रा नदी हादसे में चार दिन बाद मिला महिला कांस्टेबल आरती पाल का शव, कार भी बरामद

0
231
ujjain News
ujjain News

ujjain News: उज्जैन./राजेश व्यास : उज्जैन में शनिवार रात को शिप्रा नदी में एक कार दुर्घटना में तीन पुलिसकर्मी लापता हो गए थे। इनमें से एक पुलिसकर्मी, उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा का शव घटना स्थल से 4 किलोमीटर दूर मिला था। अन्य दो पुलिसकर्मियों, एसआई मदनलाल निनामा और महिला कांस्टेबल आरती पाल की तलाश जारी थी। बाद में एसआई मदनलाल निनामा का शव भी 10 किलोमीटर दूर सुलियाखेड़ी में मिला। चार दिन बाद महिला कांस्टेबल आरती पाल का घटनास्थल पर शव और कार मिली। एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा कि जिस पुल से कार गिरी थी, वहां से लगभग 70 मीटर आगे कार मिली है। हमारी पहली प्राथमिकता उनकी बॉडी को सुरक्षित बाहर निकालना है।

 

 

ujjain News: गाड़ी लोकल गोताखोर मोहम्मद इरफान ने खोजी है। गोताखोर इरफान ने बताया कि चार दिन से गाड़ी की सर्चिग चल रही थी। आज मैंने टीआई सर से 15 मिनट का टाइम लिया था। अपने अंदाज से जहां कार गिरी थी, वहीं से गाड़ी की सर्चिग की। उसी जगह पर कार और कॉन्स्टेबल आरती पाल का शव मिला है। जिसके बाद टीम को सूचना दी।

ujjain News: वहीं, बेटी का शव मिलने की सूचना मिलने के बाद कॉन्स्टेबल आरती के पिता भी मौके पर पहुंचे। वे बार-बार बेसुध हो रहे हैं। पुलिसकर्मी और परिजन उन्हें संभाल रहे हैं। 130 गोताखोर पिछले 68 घंटे से तलाश कर रहे थे। NDRF, SDERF, होमगार्ड, पुलिस और मां शिप्रा तैराक दल के 130 सदस्य पिछले 68 घंटे से उन्हें तलाश रहे थे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here