Tuesday, May 19, 2026
35.1 C
Raipur

TOP 10 News Today 8 Sept 2025 : निशाने पर आज : DGGI ऑपरेशन GST : 28.46 करोड़ फर्जीवाड़ा बेनकाब 85 फर्मों पर शिकंजा, शराब घोटाले की आंच कांग्रेस मुख्यालय तक, एमपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी : 20 IPS अफसरों के तबादले, 22वें दिन भी NHM संविदा कर्मियों की हड़ताल जारी, मंत्री केदार कश्यप के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, बस्तर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए गोवा सरकार ने दिए 5 करोड़…समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें

1 . DGGI ऑपरेशन GST : 28.46 करोड़ फर्जीवाड़ा बेनकाब 85 फर्मों पर शिकंजा….

रायपुर : डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI), रायपुर जोनल यूनिट ने बड़े पैमाने पर चल रहे जीएसटी फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है। DGGI ने मेसर्स मोक्षित कॉर्पोरेशन और उससे जुड़ी 85 फर्मों पर 28.46 करोड़ रुपये के अनुचित इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई 162.22 करोड़ रुपये के कर योग्य मूल्य पर की गई है। पूरी खबर 

2 . शराब घोटाले की आंच कांग्रेस मुख्यालय तक

CG Liquor Scam : रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम अचानक कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन पहुंची। ईडी के अधिकारियों ने यहां कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदू को एक चालान सौंपा। ईडी की इस कार्रवाई से कांग्रेस भवन परिसर में हलचल मच गई। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम 3200 करोड़ रुपये के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले से जुड़े दस्तावेज सौंपने आई थी। ये दस्तावेज सुकमा स्थित कांग्रेस भवन की अटैचमेंट से संबंधित थे। ईडी के अधिकारियों ने कांग्रेस महामंत्री गैदू को यह चालान कॉपी सौंपकर अपनी प्रक्रिया पूरी की और वहां से चले गए। फिलहाल, कांग्रेस पार्टी की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

3 . एमपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी : 20 IPS अफसरों के तबादले

भोपाल : मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 20 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इस सर्जरी के तहत धार और अशोकनगर जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) भी बदले गए हैं।

4 . 22वें दिन भी NHM संविदा कर्मियों की हड़ताल जारी

 रायपुर : एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल के आज 22वे दिन रोटी सम्मान न्याय गारंटी से प्रदर्शन किया! उन्होंने इस गतिविधि से सरकार को जगाने का प्रयास किया! संघ के पदाधिकारियों ने बताया की अनिश्चित कालीन हड़ताल का आज 22वां दिन है इसके बाद भी सवाल द्वारा हमारी मांगो पर लिखित मे अमल नहीं किया जा रहा है! इसलिए प्रतिदिन अलग-अलग तरीके से जगाने का प्रयास किया जा रहा है l पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार के दमनकारी नीति के चलते राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों का आक्रोश दिन ब दिन दुगुनी होते जा रहा है और स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल होते जा रहा है।

5 . मंत्री केदार कश्यप के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

रायपुर। मंत्री केदार कश्यप पर सरकारी कर्मचारी से मारपीट के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को राजधानी रायपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस भवन गांधी मैदान से निकली रैली मोतीबाग चौक की ओर बढ़ रही थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही बैरिकेड लगाकर रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी हुई।

6 . बस्तर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए गोवा सरकार ने दिए 5 करोड़

CG News : रायपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर में बाढ़ के हालात से निपटने के लिए गोवा सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाया है। गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 5 करोड़ रुपये की राशि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराई है। इस सहयोग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया के माध्यम से डॉ. प्रमोद सावंत का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह सहयोग बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत और पुनर्वास में मदद करेगा। मुख्यमंत्री साय ने यह भी कहा कि यह कदम दर्शाता है कि देश हर संकट में एकजुट होकर खड़ा है।

7 . नेता हैं तो चमड़ी मोटी होनी चाहिए: मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के खिलाफ दायर मानहानि याचिका पर सुनवाई के दौरान भारतीय जनता पार्टी को कड़ी फटकार लगाई। 2024 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए रेड्डी के भाषण को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि अदालत को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाया जा सकता और नेताओं को आलोचना झेलने की आदत होनी चाहिए। मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की गैरमौजूदगी में सीजेआई बी. आर. गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने स्पष्ट कहा कि अगर आप नेता हैं, तो आपकी “चमड़ी मोटी होनी चाहिए”। अदालत ने कहा कि वह बार-बार कह चुकी है कि राजनीतिक विवादों को अदालत में न लाया जाए। इसके साथ ही बीजेपी की याचिका को खारिज कर दिया गया।

8 . MP में 16 राज्य प्रशासनिक अधिकारी बने IAS, सरकार ने जारी किया आदेश

Breaking News : भोपाल: मध्य प्रदेश के राज्य प्रशासनिक सेवा (SPS) के अधिकारियों के लिए खुशखबरी है। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय (Ministry of Personnel, Public Grievances and Pensions) ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) का कैडर आवंटित किया है। इस संबंध में आदेश भी जारी हो गया है।

9 . कैबिनेट मीटिंग में केवल चाय बिस्किट खाते है, दीपक बैज ने दागे सवाल

रायपुर : साय सरकार की पहली कैबिनेट बैठक कल होने जा रही है जिसमें 14 मंत्री शामिल होंगे। इसी को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बैज ने कहा कि सरकार बीते दो सालों से निष्क्रिय है, न किसानों को डीएपी-यूरिया मिला, न युवाओं को रोजगार। कर्मचारी सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं और स्वास्थ्य व्यवस्था भी चरमराई हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कैबिनेट मीटिंग में इन गंभीर मुद्दों पर चर्चा होगी या सिर्फ चाय-बिस्किट की बैठक होगी?

10 . दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन : 60 लाख का गांजा जब्त, 1.53 करोड़ की संपत्ति सीज

दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन : दुर्ग, छत्तीसगढ़: दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कुम्हारी थाना क्षेत्र से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनसे लगभग 60 लाख रुपये का गांजा जब्त किया है। जब्त की गई कुल संपत्ति, जिसमें कंटेनर ट्रक और अन्य सामान शामिल है, की कीमत 1.53 करोड़ रुपये से अधिक है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कंटेनर ट्रक (NL01-AH-9524) में अवैध रूप से गांजा भरकर रायपुर से दुर्ग की ओर आ रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने कुम्हारी टोल प्लाजा पर नाकेबंदी की।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Latest YouTube Shorts

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories