Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Chhindwara News : बाघ के हमले से फैली दहशत, खेत में काम...

Chhindwara News : बाघ के हमले से फैली दहशत, खेत में काम कर रहे युवक पर बाघ का हमला, गंभीर रूप से घायल

0
176

छिंदवाड़ा। पूर्व वन मंडल की बिछुआ रेंज में रविवार देर शाम बाघ के हमले से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना पेंच टाइगर रिजर्व से सटे गुमतरा गांव की है। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

Read News : Gwalior News : नमकीन कारोबारी से लूट का खुलासा, पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

जानकारी के अनुसार, गुमतरा निवासी संजू इवनाती अपने चाचा के बेटे मुकेश के साथ खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे बाघ ने अचानक संजू पर हमला कर दिया। शोरगुल और संघर्ष के बीच दोनों किसी तरह जान बचाकर भाग निकले। इस घटना में संजू के सिर और कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं।

ग्रामीणों में दहशत

गांव के लोगों का कहना है कि बिछुआ क्षेत्र में जंगली जानवरों की आवाजाही पहले से रहती है, लेकिन रविवार की इस घटना के बाद माहौल और भी डरावना हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि अब शाम ढलते ही लोग घरों से बाहर निकलने से कतराने लगे हैं।

Read News : CG NEWS : शराब घोटाले में ED की कार्रवाई तेज: कांग्रेस दफ्तर पहुंची एजेंसी, सुकमा कांग्रेस भवन के अटैचमेंट की दी जानकारी, मलकीत सिंह को चालान सौंपा

वन विभाग सतर्क

घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गांव के आसपास गश्त बढ़ा दी गई है। विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और खेतों में अकेले काम न करने की सलाह दी है।

Share The News
Previous articleGwalior News : नमकीन कारोबारी से लूट का खुलासा, पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड
Next articleShajapur News : अस्पताल के ड्रेसिंग रूम में निकला ब्लैक कोबरा, मचा हड़कंप, देखे वीडियो…
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here