CG NEWS: मंत्री के गांव में कांग्रेस का बवाल: कार्यालय में तोड़फोड़, पुलिस से झूमाझटकी, कई जवान घायल

CG NEWS: जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप पर सरकारी गेस्ट हाउस के संविदा कर्मचारी से मारपीट के आरोपों के बाद सियासी तनाव गहराता जा रहा है। विरोध के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जगदलपुर स्थित मंत्री के गृहग्राम फरसागुड़ा में जमकर हंगामा किया। इस दौरान मंत्री कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की गई। वहीं, मौके पर तैनात सुरक्षा बलों के साथ कांग्रेसियों की झूमाझटकी भी हुई, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

CG NEWS: भाजपा ने किया कांग्रेस पर पलटवार

CG NEWS: इस घटनाक्रम को लेकर भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कांग्रेस की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा, “नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत कहते हैं कि कांग्रेसी चमचे हैं, लेकिन यह नहीं बताते कि गुंडागर्दी, तोड़फोड़ और हिंसा भी करते हैं। महिला पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी और मंत्री के कार्यालय में तोड़फोड़ बेहद निंदनीय है। हार की निराशा कांग्रेस को इस स्तर तक ले आई है। जनता इस अराजकता का जवाब जरूर देगी।”

CG NEWS: रायपुर में भी मंत्री निवास का घेराव

CG NEWS: इधर, राजधानी रायपुर में भी कांग्रेस ने मंत्री केदार कश्यप के खिलाफ प्रदर्शन तेज कर दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्री निवास का घेराव करने के लिए रैली निकाली, जिसमें पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने मंत्री से इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।

CG NEWS: बता दें कि जगदलपुर सर्किट हाउस में पदस्थ संविदा कर्मचारी ने मंत्री कश्यप पर कॉलर पकड़कर थप्पड़ मारने, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं, मंत्री ने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए इसे “कांग्रेस का झूठा और भ्रामक प्रचार” बताया है। कांग्रेस इस मामले को लेकर लगातार मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही है।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories