Tilda Nevra : सरोरा में भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता संपन्न, 15 ग्रामों के प्रतिभागियों ने किया मंच पर जलवा

Tilda Nevra : अजय नेताम /तिल्दा नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत सरोरा में बीते रात्रि भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन सरोरा डांस ग्रुप समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 15 ग्रामों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

Tilda Nevra : कार्यक्रम के अवसर पर ग्राम सरोरा की सरपंच उमेश्वरी विश्राम साहू ने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति श्रीमती शैल महेंद्र साहू, जनपद सदस्य श्रीमती सेवती बैतल साहू, उप-सरपंच बसंत सिंह विनोद और पंचायत के सभी पंचगण उपस्थित रहे।

Tilda Nevra : डांस ग्रुप के अध्यक्ष रिंकू महाराज, बिट्टू निर्मलकर, उमेश निर्मलकर सहित समिति के सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई, जिसकी सराहना की गई।

Tilda Nevra : इस मौके पर भाजपा नेता विश्राम साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों की प्रतिभा प्रशंसनीय है और अगले वर्ष से यह प्रतियोगिता विधानसभा स्तर पर आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन माननीय मंत्री टंकराम वर्मा के कुशल नेतृत्व में किया जाएगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories