Friday, August 14, 2026
Home Madhya Pradesh Indore News : घर की छत पर हवाई फायर का वीडियो वायरल….

Indore News : घर की छत पर हवाई फायर का वीडियो वायरल….

0
146
Indore News
Indore News

Indore News : इंदौर। शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में भक्त प्रहलाद नगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुरुष और एक महिला घर की छत पर खड़े होकर पिस्टल से हवाई फायर कर रहे हैं।

Indore News : वायरल वीडियो के आधार पर छत्रीपुरा थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने मामले में पुरुष रोहित और महिला राजश्री के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल दोनों के बयान दर्ज कर रही है और वीडियो में दिख रहे अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

छत्रीपुरा थाना अधिकारी ने बताया कि ऐसे हवाई फायरिंग के मामले गंभीर हैं और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहरवासियों से भी पुलिस अपील कर रही है कि इस तरह की घटनाओं की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here